Olympics Gold Medal: ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का 33वां संस्करण 26 जुलाई से फ़्रांस की राजधानी पेरिस में शुरू होने जा रहा है। इसका आयोजन फ़्रांस के 16 अन्य शहरों में किया जाएगा। बता दें कि यह तीसरा मौका है जब इसका आयोजन पेरिस में किया जा रहा है।
इससे पहले 1900 और 1924 में इसका आयोजन किया गया था। इस महाकुंभ में इस बार दुनियाभर से कुल 206 देश हिस्सा लेने को पूरी तरह से तैयार हैं।
पेरिस ओलंपिक्स गेम्स में इस बार 10,500 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। दुनियाभर के सभी एथलीट मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगे। इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं कि ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है।
Olympics Gold Medal: तीन बार मेजबानी करने वाला दूसरा शहर
पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से हो रहा है और इस बार ओलंपिक्स गेम्स में दुनियाभर से 206 देश और 10,500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ओलंपिक की मेजबानी इस बार फ़्रांस कर रहा है और फ़्रांस के 16 अन्य शहरों में भी इसका आयोजन किया जाएगा।

इसका समापन 11 अगस्त को होगा। यह तीसरा ऐसा मौका होगा जब इन खेलों का आयोजन पेरिस में किया जा रहा है। इससे पहले 1900 और 1924 में इसका आयोजन फ़्रांस में किया गया था। यह लंदन (1908, 1948, 2012) के बाद तीन ओलंपियाड की मेजबानी करने वाला दूसरा शहर बन गया है।
Olympics Gold Medal: फेल्प्स के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूर्व अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने व्यक्तिगत रूप से सबसे अधिक ओलंपिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है, जिन्होंने साल 2004 से 2016 के बीच कुल 28 पदक जीते हैं। इनमे से 23 स्वर्ण पदक हैं, जो किसी भी एथलीट द्वारा सबसे अधिक गोल्ड मेडल जीतने का एक और रिकॉर्ड है।
Olympics Gold Medal: सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले एथलीट्स
ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने के मामले में अमेरिका के तैराकी माइकल फेल्प्स का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है। इसके बाद सोवियत संघ के लारिसा लातिनिना का नाम आता है, जिन्होंने कुल 18 पदक अपने नाम किए हैं। यहां पर हम अभी तक ओलंपिक इतिहास में सर्वाधिक पदक जीतने वाले 20 एथलीटों की बात करने जा रहें हैं।

सर्वाधिक मेडल जीतने वाले एथलीट्स | ||||||
नाम | देश | खेल | कुल पदक | स्वर्ण | रजत | कांस्य |
माइकल फेल्प्स | संयुक्त राज्य अमेरिका | तैराकी | 28 | 23 | 3 | 2 |
लारिसा लातिनिना | सोवियत संघ | जिम्नास्टिक्स | 18 | 9 | 5 | 4 |
मारीत ब्योर्गेन | नॉर्वे | क्रॉस-कंट्री स्कीइंग (शीतकालीन ओलंपिक) | 15 | 8 | 4 | 3 |
निकोलाई एंड्रियनव | सोवियत संघ | जिम्नास्टिक्स | 15 | 7 | 5 | 3 |
ओले एइनार ब्योर्नडालेन | नॉर्वे | बायथलॉन (शीतकालीन ओलंपिक) | 13 | 8 | 4 | 1 |
बोरिस शखलिन | सोवियत संघ | जिम्नास्टिक्स | 13 | 7 | 4 | 2 |
एडोआर्डो मंगियारोटी | इटली | फेंसिंग | 13 | 6 | 5 | 2 |
आइरीन वुस्त | नीदरलैंड्स | स्पीड स्केटिंग (शीतकालीन ओलंपिक) | 13 | 6 | 5 | 2 |
ताकाशी ओनो | जापान | जिम्नास्टिक्स | 13 | 5 | 4 | 4 |
पावो नुर्मी | फिनलैंड | एथलेटिक्स | 12 | 9 | 3 | 0 |
बिर्गिट फिशर | जर्मनी | कयाकिंग | 8 | 4 | 0 | 12 |
ब्जॉर्न डेहली | नॉर्वे | क्रॉस-कंट्री स्कीइंग | 8 | 4 | 0 | 12 |
काटो सावाओ | जापान | जिमनास्टिक्स | 8 | 3 | 1 | 12 |
जेनी थॉम्पसन | अमेरिका | तैराकी | 8 | 3 | 1 | 12 |
इसाबेल वर्थ | जर्मनी | घुड़सवारी | 7 | 5 | 0 | 12 |
रयान लोच्टे | अमेरिका | तैराकी | 6 | 3 | 3 | 12 |
दारा टोरेस | अमेरिका | तैराकी | 4 | 4 | 4 | 12 |
अलेक्सी नेमोव | रूस | जिमनास्टिक्स | 4 | 2 | 6 | 12 |
नताली कफ्लिन | अमेरिका | तैराकी | 3 | 4 | 5 | 12 |
मार्क स्पिट्ज | अमेरिका | तैराकी | 9 | 1 | 1 | 11 |
Olympics Gold Medal: 2024 ओलंपिक गेम्स में इस बार कुल 32 खेलों के अंतर्गत 329 इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। जिसमे कुछ नए खेलों को शामिल किया गया है, जिसमे कैनो स्लालम, बॉक्सिंग को भी शामिल किया गया है।

इस बार ओलंपिक में कुल 329 पदकों के लिए एथलीट आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे। ये गेम्स पेरिस के खुबसूरत स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-Paris Olympics 2024: ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल किस देश ने जीता है, जानिए किन देशों का नही खुला खाता